Site icon SMZ NEWS

पूर्व सीएम कैप्टन की मांग- ‘बारिश प्रभावित किसानों को समय पर राहत दिलाए पंजाब सरकार’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य सरकार से मांग की कि भारी बारिश से भारी नुकसान झेलने वाले किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए. उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि कैसे इन बेमौसम बारिश ने हमारे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. मैं पंजाब सरकार से जल्द से जल्द गिरदावरी कराने और पर्याप्त मुआवजा देने की अपील करता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित 15 हजार रुपये का मुआवजा बहुत कम है।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 27 मार्च को अधिकारियों के साथ बैठक की थी और खराब मौसम से फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए किसानों को मुआवजे के मुद्दे पर चर्चा की थी. उत्तर भारत में खराब मौसम के कारण फसल को भारी नुकसान की खबरें आ रही हैं। पंजाब के कई जिलों में किसानों की फसल बर्बाद हो गई, जिसके बाद किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

Exit mobile version