NationNewsWorld

मौसम विभाग ने कल से हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी को लेकर एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया है

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद आज हल्की धूप खिली है। इस बीच मौसम विभाग ने कल से फिर से बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। आज भी प्रदेश के मैदानी इलाकों को छोड़कर मध्यम और ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद राज्य के तापमान में भारी गिरावट आई है। प्रदेश के सभी शहरों में तापमान सामान्य से 5 से 12 डिग्री तक कम हो गया है। चंबा के अधिकतम तापमान में 11.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अन्य शहरों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। इससे खासकर ऊंचे पहाड़ों पर ठंड फिर लौट आई है। तापमान में गिरावट राज्य के फल उद्योग के लिए शुभ संकेत नहीं है। यह सेब और अन्य फलों के फूलने और सेटिंग को नुकसान पहुंचाएगा।

Comment here

Verified by MonsterInsights