पंजाब-हरियाणा सचिवालय में एक बड़ी घटना हुई है. यहां सीआईएसएफ कैंपस में तैनात एक जवान ने कैंपस में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक जवान की पहचान नागा अर्जुन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक कर्नाटक का रहने वाला है।
फायरिंग की आवाज से सीआईएसएफ कैंपस में अफरातफरी मच गई। इसके बाद घटना की सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चंडीगढ़ पुलिस मृत जवान के शव को सेक्टर 16 अस्पताल ले गई है, जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।