CoronavirusNationNewsWorld

इंसानों में बर्ड फ्लू! इस देश में पहले मामले से मचा हड़कंप

चिली में इंसानों में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला मिलने के बाद चिली सरकार अलर्ट पर आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को देश में पहली बार कोई व्यक्ति बर्ड फ्लू से संक्रमित पाया गया है. बताया जा रहा है कि यहां के एक 53 वर्षीय व्यक्ति में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. व्यक्ति में फ्लू जैसे लक्षण हैं, लेकिन मरीज की स्थिति स्थिर है।

चिली में पशुओं में H5N1 मामलों की रिपोर्ट के बाद पोल्ट्री निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अर्जेंटीना के पोल्ट्री फार्मों में भी बर्ड फ्लू के मामले पाए गए हैं। हालांकि, पोल्ट्री के दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक ब्राजील में कोई मामला सामने नहीं आया है। चिली के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया कि वायरस पक्षियों या समुद्री जीवों से मनुष्यों में फैल सकता है, लेकिन मानव-से-मानव संचरण का कोई संकेत नहीं मिला है।

Comment here

Verified by MonsterInsights