NationNewsWorld

इंडिगो की फ्लाइट में शराब के नशे में दो लोगों ने किया हंगामा, क्रू मेंबर और पैसेंजर से की बदसलूकी, गिरफ्तार

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में दो शराबियों ने हंगामा कर दिया। दोनों ने नशे में धुत होकर केबिन क्रू के साथ यात्रियों और सह-यात्रियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। मामला सामने आने के बाद दोनों यात्रियों को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। यात्रियों की पहचान दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कोल्हापुर और पालघर के नालासोपारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सहार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एयरलाइन इंडिगो की ओर से शिकायत की गई थी, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और विमानन नियमों की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस साल विमान में किसी यात्री के साथ बदसलूकी की यह सातवीं घटना है।

Comment here

Verified by MonsterInsights