Uncategorized

श्री आनंदपुर साहिब में गंगवार! धारदार हथियार से वार कर एक युवक की हत्या

श्री आनंदपुर साहिब में बीती रात बड़ी घटना हो गई। यहां के सीमावर्ती गांव नारद के पास सोमवार की रात करीब 10 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई. इसी दौरान एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ ​​सोनू और घायल की पहचान उसके भतीजे रोहित पुत्र देसराज के रूप में हुई है।

सोमवार की रात करीब 10 बजे रोहित की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर उसने अपने चाचा सोनू को फोन लगाया। झगड़े के दौरान युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर सोनू की हत्या कर दी। घटना की जांच एसएचओ गौरव भारद्वाज, थाना कल्हूर, हिमाचल प्रदेश द्वारा की जा रही है। मामले में चार युवकों को नामजद किया गया है, जबकि कुछ अज्ञात लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक मामला गैंगवार का है। सोनू मशहूर गुट्टी गैंग से जुड़ा था।

Comment here

Verified by MonsterInsights