पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने पंजाब पुलिस और विधानसभा अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब की पुलिस या सिविल अधिकारी अपनी लक्ष्मण रेखा में रहें तो ठीक है, नहीं तो लक्ष्मण रेखा पार करने वाले अधिकारियों को जेल जाना पड़ेगा. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश विधानसभा ने 6 पुलिस अधिकारियों को 1 दिन के लिए जेल भेज दिया था.
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के विधायकों ने प्रोटोकॉल तोड़ा तो विधानसभा अध्यक्ष यहां भी ऐसी ही कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएंगे. पंजाब विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने विधायकों के प्रोटोकॉल और उनके सम्मान के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि चाहे सरकार हो या पुलिस या सरकार में कार्यरत सिविल अधिकारी, सभी इस विधान सभा के सदन के प्रति जवाबदेह हैं।


Comment here