Indian PoliticsNationNewsPunjab newsWorld

विराट-अनुष्का महाकाल मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में शामिल हुए और भगवान का आशीर्वाद लिया

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। दोनों ने सुबह 4 बजे भस्म आरती की। भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा। डेढ़ घंटे तक विराट-अनुष्का नंदी हॉल में बैठे रहे। आरती के बाद दोनों मंदिर के गर्भगृह में गए और पंचामृत पूजन अभिषेक किया। विराट गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए थे। साथ ही उन्होंने माथे पर चंदन का लेप लगा धोती-सोला पहन रखा था।

साड़ी में नजर आईं अनुष्का शर्मा। नए साल पर विराट और अनुष्का वृंदावन गए थे। दोनों वृंदावन स्थित बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे। अनुष्का के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अनुष्का को कोहली और बेटी वामिका का हाथ थामे देखा गया। वह दो दिन वृंदावन में रहे। इसके बाद वह आनंदमाई आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की।

Comment here

Verified by MonsterInsights