NationNewsPunjab newsWorld

गर्मी का असर ! इन राज्यों में 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम का हाल

पूरे देश में फरवरी के महीने में ही मौसम में तेजी से बदलाव आया है। कई राज्यों में गुलाबी पाला की जगह गर्मी का अहसास होने लगा है। फरवरी में ही सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून की शुरुआत समय से पहले हो सकती है. इसका सबसे ज्यादा असर फसलों पर देखा जा सकता है। तापमान 35 डिग्री से ऊपर चला गया तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. इस दौरान आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही लखनऊ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। चंडीगढ़ की बात करें तो अधिकतम तापमान 16 डिग्री से 30 डिग्री के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंतरिक आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के आसपास रह सकता है। आपको बता दें कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है.

Comment here

Verified by MonsterInsights