Site icon SMZ NEWS

बदलेगा मौसम का मिजाज, पंजाब और हरियाणा में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, 1 मार्च को बारिश के आसार

पंजाब में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है, लेकिन इस बीच हिमाचल में हो रही बर्फबारी से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। हिमाचल में आज से अगले 5 दिनों तक बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 फरवरी से हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, इसके प्रभाव से वहां से आने वाली सर्द हवाएं पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों को ठंडक देंगी.

हरियाणा में इस बार फरवरी में अब तक दिन का औसत तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह 17 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2006 में फरवरी में अधिकतम तापमान औसतन 27.6 डिग्री रहा था। पंजाब में इन दिनों तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक बढ़ रहा है। 5 दिन में हरियाणा और पंजाब में अधिकतम पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा बढ़ सकता है। 28 को ठंडी हवा चल सकती है और 1 मार्च को बारिश की संभावना है। पहाड़ों में 28 फरवरी से 1 मार्च तक बर्फबारी का अलर्ट है।

Exit mobile version