भगवान वाल्मीकि के लिए आपत्तिजनक शब्द कहने वाले 65 वर्षीय एक व्यक्ति को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद निचली अदालत ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी। अपील मामले में हाईकोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली।
ये आरोप कृष्ण देव दुबे नाम के व्यक्ति पर लगाए गए थे। वाल्मीकि समुदाय के एक व्यक्ति की शिकायत पर दुबे के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने कहा कि दुबे ने अपने सुरक्षा गार्ड से भगवान वाल्मीकि के बारे में आपत्तिजनक शब्द कहे। फरियादी भी पास में खड़ा था और पूरी घटना का चश्मदीद था। भगवान वाल्मीकि के बारे में कहे गए इन अपमानजनक शब्दों से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

