Site icon SMZ NEWS

अबोहर : हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी

अबोहर की गुरुकृपा कॉलोनी नंबर 6 में छत से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक युवक करंट की चपेट में आ गया। उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई। मृतक 4 भाई-बहनों में सबसे छोटा था और एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार अबोहर की गुरुकृपा कॉलोनी निवासी किशनदीप (22) बस कंडक्टर का काम करता था.

उसकी पत्नी 6 माह पहले पेके चली गई थी। इससे वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। सोमवार की शाम करीब छह बजे उसने कुछ नशीला पदार्थ खा लिया और इसके बाद छत पर चला गया। छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्टेज के बिजली के तार की चपेट में आने से किशनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही भाई कमलजीत ने अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version