NationNewsWorld

इस मुस्लिम देश ने अपने जिले का नाम बदलकर किया ‘हिंद शहर’

इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात के एक शहर का नाम बदलकर ‘हिंद शहर’ कर दिया गया है। संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री, शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आदेश दिया है कि संयुक्त अरब अमीरात में एक जिले का नाम बदल दिया जाए। उनके आदेश पर अल मिन्हाद और उसके आसपास के इलाकों को अब ‘हिंद शहर’ के नाम से जाना जाएगा। अल मकतूम ने अपनी पत्नी शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा के नाम पर इस जगह का नाम बदलने की घोषणा की है।

इंडो-अरबी महिलाओं के बीच एक लोकप्रिय नाम। हिन्द नगर 83.9 किलोमीटर में फैला हुआ है और इसमें चार मुख्य जोन बनाए गए हैं- हिन्द 1 हिन्द 2 हिन्द 3 और हिन्द 4 दुबई के इस शहर में अमीरात रोड, एनएन रोड और जबोल अली लहब रोड यूएई की मुख्य सड़कें हैं। यह पहली बार नहीं है जब संयुक्त अरब अमीरात में एक महत्वपूर्ण स्थान का नाम बदला गया है। इससे पहले 2010 में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने बुर्ज दुबई का नाम बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया था।

Comment here

Verified by MonsterInsights