दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है, देर रात पुलिस को फोन कर यह धमकी दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन को दोपहर करीब 12:05 बजे एक कॉल आई। इसने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर फोन करने वाले की पहचान की।
इसके बाद जब पुलिस फोन करने वाले के पास पहुंची तो पता चला कि फोन करने वाले की उम्र 38 साल है। धमकी देने वाला मुंडका का रहने वाला है। उसका नाम जय प्रकाश है और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पिंक गार्डन में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। फिलहाल पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है।

