Site icon SMZ NEWS

केजरीवाल का बड़ा फैसला, आप की मध्य प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई

आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। यह फैसला क्यों लिया गया है, इसकी जानकारी पार्टी ने नहीं दी है। आपको बता दें कि इससे पहले 25 जनवरी को भी इसी तरह से हरियाणा इकाई को भंग किया गया था. मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ऐसे में पार्टी उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है जिसके चलते संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी भी मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रही है। मध्य प्रदेश के नगर निगम चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने अपनी छाप छोड़ी है. मध्य प्रदेश में पहली बार नगर निगम का चुनाव लड़ने वाली पार्टी ने राज्य में किसी नगर निगम में जीत हासिल की है। मध्य प्रदेश की सिंगौली सीट पर आप ने करीब 9000 वोटों से जीत दर्ज की थी. इस सीट पर पहले बीजेपी का कब्जा था.

Exit mobile version