CricketNationNewsSportsWorld

श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड को धोने की बारी! आज होने वाले पहले वनडे मैच में ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज (बुधवार) हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया का लक्ष्य अब न्यूजीलैंड को भी हराकर इस लय को बरकरार रखना होगा. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच दोपहर 1.30 बजे IST से शुरू होगा।

पहले वनडे में सभी की निगाहें भारतीय टीम की प्लेइंग-11 पर होंगी। श्रीलंका सीरीज में एक भी वनडे मैच नहीं खेलने वाले इशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। कप्तान रोहित शर्मा ने पुष्टि की है कि ईशान किशन मध्य क्रम में बल्लेबाजी करेंगे। केएल राहुल इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में इशान किशन को भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उठानी होगी. इशान ने अब तक 10 वनडे में से तीन में मध्यक्रम में खेला है, ऐसे में उनके पास उस क्रम में भी बल्लेबाजी का अनुभव है।

इस मैच में शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। शुभमन गिल ने तीन मैचों में 70, 21 और 116 रन बनाए। टीम में दूसरे विकेटकीपर केएस भरत के चुने जाने की संभावना नहीं है क्योंकि उन्हें केएल राहुल की अनुपस्थिति में कवर के रूप में रखा गया है। इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए हर मैच अहम है और भारत श्रीलंका के खिलाफ इस लय को कायम रखना चाहेगा।

Comment here

Verified by MonsterInsights