NationNewsWorld

ड्यूटी से घर लौट रहे युवक की हत्या, खाली प्लॉट में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

लुधियाना के शेरपुर की फौजी कॉलोनी इलाके में ड्यूटी से घर लौट रहे एक लड़के की हत्या कर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया. घटना का पता मंगलवार सुबह उस समय चला जब सफाई कर्मचारी इलाके की सफाई कर रहे थे। शव को देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोती नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान विकास कुमार (19) के रूप में हुई है।

इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने मोती नगर थाने के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि प्रवासी श्रमिकों से आए दिन लूटपाट हो रही है. पुलिस को भी शिकायत दी गई है। लेकिन कई बार कहने के बावजूद क्षेत्र में गश्त नहीं बढ़ाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया और आश्वासन दिया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और अवैध कारोबार को भी रोका जाएगा। इसके बाद पुलिस ने विकास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comment here

Verified by MonsterInsights