Ludhiana NewsNationNewsPunjab newsWorld

लुधियाना की लोहे की फैक्ट्री में हादसा, भट्टी पर काम कर रहे मजदूरों पर गर्म लोहा गिर गया

पंजाब में लुधियाना के साहनेवाल के पास एक लोहे की फैक्ट्री में देर रात अचानक भट्टी से गर्म लोहा मजदूरों पर गिर गया. यह लोहे की भट्टी के पास काम कर रहे 8 से 10 लोगों पर गिर गया। झुलसे मजदूरों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग फैक्ट्री में पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह जले हुए मजदूरों को फर्नेस रूम (प्लांट) से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया. इसके बाद फोन पर एंबुलेंस को सूचना दी गई।

एंबुलेंस की मदद से झुलसे चारों मजदूरों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बाकी झुलसे लोगों को अन्य निजी अस्पतालों में ले जाया गया है। घायलों की पहचान विशाल, अशोक, संजय शाह, नसरूला अंसारी के रूप में हुई है। उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है.

फैक्ट्री में काम कर रहे संजय शाह ने बताया कि जब भट्टी से गर्म लोहा निकला तो चारों तरफ अंधेरा था. कुछ दिखाई नहीं दिया। अंधेरा होने के कारण उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें रेस्क्यू किया गया। संजय ने कहा कि अशोक और विशाल की हालत ज्यादा गंभीर है। झुलसे लोगों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

Comment here

Verified by MonsterInsights