Site icon SMZ NEWS

पंजाब में अभी तक नहीं मिली ठंड से राहत! शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है

Mohali: People commute through dense fog, near Mohali, Monday, Dec. 30, 2019. (PTI Photo) (PTI12_30_2019_000068B)

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शीतलहर की चपेट में है। चंडीगढ़ का तापमान शिमला के मुकाबले कम रिकॉर्ड किया गया है। घने कोहरे और कोहरे का प्रकोप जारी है। चंडीगढ़ में बुधवार दोपहर अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.8 डिग्री कम था। वहीं, शिमला का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री रहा। शिमला और पंजाब के कई शहरों का न्यूनतम तापमान लगभग बराबर रिकॉर्ड किया जा रहा है. शिमला का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा

मौसम विभाग ने गुरुवार को पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन भर शीतलहर के साथ ही घना कोहरा भी रहेगा। इसके साथ ही दिन में भी दृश्यता काफी कम रहेगी। हालांकि शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन इस दौरान कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। उधर, हरियाणा में भी कड़ाके की ठंड जारी है। अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी।

Exit mobile version