Indian PoliticsLudhiana NewsNationNewsPunjab newsWorld

लुधियाना में हुई बड़ी घटना, मकान मालिक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

लुधियाना के बरदे गांव में दो लोगों ने घर में घुसकर मकान मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी. घायल को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई। खबर यह भी है कि मृतक को पहले भी धमकी मिल चुकी थी।

मृतक की पहचान परमजीत सिंह के रूप में हुई है। वह पशुओं को चारा खिला रहा था। इसी दौरान दो व्यक्ति घर में घुसे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी. परिवार को इकट्ठा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों की मदद से घायल परमजीत को अस्पताल ले जाया गया।

घटना स्थल पर ग्रामीण पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। मृतक के बीच जमीन का विवाद भी है। आरोपी सफेद आई-20 कार में आया था। गाड़ी का नंबर दिल्ली था। पुलिस ने आरोपी और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Comment here

Verified by MonsterInsights