Site icon SMZ NEWS

श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ मिशन 2023 की शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया, ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से करेगी, जिसमें से पहला मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम जब इस साल का पहला मैच खेलने उतरेगी तो सभी की निगाहें हार्दिक पांड्या पर होंगी जो टी20 टीम के कप्तान के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत कर ‘मिशन 2024’ की मजबूत नींव रखने की कोशिश करेंगे.

भारतीय टीम की हाल में सबसे बड़ी समस्या यह रही है कि वह बेफिक्र क्रिकेट नहीं खेल पाई है. भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज खुलकर खेलने में नाकाम रहे, जिसका खामियाजा टीम को टी20 विश्व कप में भुगतना पड़ा. टीम संयोजन की बात करें तो पिछले हफ्ते एक कार दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत ने ईशान किशन के साथ न्यूजीलैंड में पारी की शुरुआत की। पंत को हालांकि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था।

Exit mobile version