दिल्ली के महरौली में श्रद्धा वाकर की हत्या ने पूरे देश में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था. श्रद्धा के मर्डर का आरोप उनके बॉयफ्रेंड आफताब पूनावाला पर है. उसने शव के 35 टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। इसी बीच सोनी टीवी के क्राइम पेट्रोल शो में ‘अहमदाबाद-पुणे मर्डर’ नाम का एक एपिसोड प्रसारित हुआ। इसे आफताब और श्रद्धा की कहानी का नाटकीय रूप बताया जा रहा है। चैनल पर इस कहानी का प्रसारण करना भारी पड़ रहा है.
एपिसोड के बाद शो विवादों में आ गया है। ट्विटर पर #BOYCOTTSonyTV ट्रेंड कर रहा है। प्रसारित एपिसोड के कई वीडियो क्लिप वायरल हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि शो में श्रद्धा और आफताब का धर्म बदल दिया गया है. श्रद्धा को एक ईसाई लड़की एना फर्नांडीज के रूप में चित्रित किया गया है। इसके साथ ही उसकी हत्या करने वाले आफताब का नाम बदलकर मिहिर कर दिया गया है, जो हिंदू धर्म से ताल्लुक रखता है। वह पेशे से योग टीचर हैं।


Comment here