नए साल के पहले दिन शाम 6.30 बजे भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस बार लद्दाख की धरती कांप उठी। भूकंप की सूचना नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी थी। केंद्र ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 थी. लद्दाख का अधिकांश भूभाग पहाड़ी है इसलिए खतरे की संभावना भी अधिक है। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि जिस जगह भूकंप का केंद्र था, वह कारगिल से 250 किमी दूर है.

