Indian PoliticsNationNewsWorld

दोस्त’ तालिबान ने भी उड़ाया PAK का मजाक, कहा- ‘गरीब पाकिस्तान कौन उठाएगा कर्ज…’

इस समय दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। इसमें भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। वहां की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि उन्हें अमेरिका में राजदूत की बिल्डिंग तक बेचनी पड़ी। वहीं रोजमर्रा के सामानों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पाकिस्तान दूसरे देशों से कर्ज लेता रहता है। कभी चीन, सऊदी अरब से तो कभी वर्ल्ड बैंक से।

पूरी दुनिया पाकिस्तान की गरीबी का मजाक उड़ा रही है। अब इसमें एक देश का नाम जुड़ गया है। वह कोई और नहीं बल्कि उनका सबसे करीबी दोस्त अफगानिस्तान है। पाकिस्तान शुरू से ही तालिबान का समर्थन करता रहा है। गौरतलब है कि तालिबान ने साल 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था।

Comment here

Verified by MonsterInsights