पटियाला से सांसद प्रणीत कौर ने संसद में किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने किसानों की मांगों को केंद्र के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि एक साल पहले केंद्र ने किसान आंदोलन को समाप्त करने का आश्वासन दिया था और वादा किया था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए जल्द से जल्द एमएसपी कमेटी का गठन किया जाएगा.
सांसद प्रणीत कौर ने कहा कि किसानों की मांगें अभी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र को स्वामीनाथन आयोग लागू करना चाहिए और सभी फसलों पर किसानों को एमएसपी देना चाहिए, लेकिन इसे किसानों से बात करके ही लागू किया जाना चाहिए.


Comment here