राज्य के नौजवानों के लिए रोज़गार के नए रास्ते खोलने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने आज अगले चार सालों में 1200 सब-इंस्पेक्टरों और 7200 कांस्टेबलों सहित 8400 सैनिकों की भर्ती को मंज़ूरी दे दी है।
यह फैसला आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय-1 में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान लिया गया. मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने आने वाले वर्षों में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति को देखते हुए कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए अगले चार साल तक हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती को मंजूरी दी है.
इसी तरह यह भर्ती प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए क्षितिज सृजित करेगी। प्रवक्ता के अनुसार भर्ती के विज्ञापन, परीक्षा के आयोजन और परिणाम घोषित करने की निश्चित प्रक्रिया होगी. इस प्रक्रिया के तहत जनवरी माह में विज्ञापन जारी किया जायेगा तथा मई-जून माह में लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसी तरह फिजिकल टेस्ट सितंबर माह में होगा और परिणाम नवंबर में घोषित किया जाएगा।


Comment here