Site icon SMZ NEWS

निकाह पढ़ते ही दूल्हे ने मांगी कार, रो रही थी लड़की, बारात छोड़कर भागी दुल्हन

मध्य प्रदेश के गुना में एक मुस्लिम परिवार में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। दहेज नहीं मिलने पर बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। लड़कियों का आरोप है कि शादी के बाद भी लड़के दुल्हन को नहीं ले गए. लड़कों ने दहेज की मांग की। बुलेट गाड़ी पर पैसे मांगने लगे। लड़की का पिता पूछने लगा कि पैसे कहां से लाऊंगा इस मौके पर लड़कों ने लड़की पर हमला कर दिया। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची लड़के भाग गए।

राघौगढ़ की एक लड़की की शादी उमर रैन नाम के लड़के से हुई थी। उमर करनालगंज का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक करीब 3 महीने पहले दोनों की सगाई हुई थी। शादी का कार्यक्रम गुना के श्रीराम मैरिज गार्डन में हो रहा था। यहां बारात निकाली गई, निकाह किया गया, उसके बाद लड़के के मां-बाप दहेज की मांग पर अड़े रहे. लड़के के घरवालों को शादी के तमाम इंतजामों में खामियां नजर आने लगीं। इसके बाद लड़के ने 50 हजार रुपए की मांग की। उसके परिजन बुलेट कार और सोने-चांदी के जेवरात मांगने लगे।

Exit mobile version