Site icon SMZ NEWS

भूकंप से हिला इंडोनेशिया, अब तक 56 की मौत, 300 घायल

इंडोनेशिया में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इंडोनेशिया में आए भूकंप से जान-माल के नुकसान की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 300 से ज्यादा घायल हो गए हैं। यह भूकंप इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई। इससे शहर की इमारतें हिल गईं। भूकंप से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है. 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

राजधानी जकार्ता में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद कई लोग अन्य जगहों के लिए रवाना हो गए हैं. घरों, दफ्तरों को खाली करा लिया गया है, ताकि मुश्किल हालात से निपटा जा सके. इंडोनेशिया में आने वाले दिनों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Exit mobile version