सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई और उसका गिरोह तिहाड़ तेल में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद था, जहां वह जेल से अपने गिरोह को चलाने के लिए आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के 9643XXXXXX नंबर का इस्तेमाल कर रहा था। यह खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में हुआ है।
आपको बता दें कि इस नंबर को जांच एजेंसियों ने इसी साल मार्च महीने में पकड़ा था। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, बिंटू उर्फ मिंटू और दीपक टीनू की आवाज के सैंपल लेकर उनकी जानकारी की पुष्टि करवाना चाहती है.


Comment here