Site icon SMZ NEWS

माता वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, 2 बच्चियों की मौत, 8 घायल

सरहिंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव नबीपुर के पास दो कारों की टक्कर हो गई। यह टक्कर सड़क पर मवेशियों के आने के कारण हुई. इस हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए. घायलों को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

हादसे में घायल सभी रिश्तेदार हैं और सभी माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। मृतक लड़कियों की पहचान ढाई साल की इशिका और साढ़े चार साल की पवनी के रूप में हुई है. घायलों में मोनिका, चंद्रलेखा, हिमांशु सेठी, प्रीति और बच्चे गीतिका व भूमि सभी सहारनपुर के रहने वाले हैं और दीपाली व रंजना यमुनानगर की रहने वाली हैं.

इस बारे में डीएसपी फतेहगढ़ साहिब सुखबीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को सभी लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे और लौटते समय नबीपुर के पास उनकी गाड़ी के सामने एक जानवर आ गया. इसी बीच पीछे से आ रही एक अन्य कार भी उनसे टकरा गई।

Exit mobile version