Uncategorized

MP के गृह मंत्री बोले, ‘कृषि कानूनों में ‘काला’ क्या, टुकड़े-टुकड़े गैंग किसानों को भड़का रहा’

किसान दिवस के दिन भी कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का किसान आंदोलन पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि कृषि कानूनों में काला क्या है। किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग किसानों को भड़का और गुमराह कर रहे हैं। अब तक कोई भी इस कानून में काला क्या है, इसकी व्याख्या नहीं कर सका है। सिर्फ कृषि कानून के नाम पर किसानों को अंदोलन के लिए भड़काया जा रहा है।

वहीं, कांग्रेस के विधानसभा घेराव पर गृह मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए कमलनाथ ट्रैक्टर पर बैठने की बात कर रहे हैं, जो मुख्यमंत्री रहते कभी किसी किसान के खेत में नहीं गए। राहुल गांधी तो किसान आंदोलन में ट्रैक्टर पर सोफा लगवाकर बैठे नजर आए थे। कांग्रेस नौटंकी करना बंद कर ये बताए कि उसने किसानों की उन्नति के लिए क्या किया है।

Comment here

Verified by MonsterInsights