Site icon SMZ NEWS

International Day of the Girl Child: आखिर क्यों मनाया जाता है ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस प्रत्येक साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है…

रविवार को यानी 11 तारीख को 8वां अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।आइए जाने कि आखिर International Day of the Girl Child यानी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है। साथ ही यह भी कि आखिर क्यों मनाया जाता है, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ? या कहें कि इस दिन को मनाने का वास्तविक उद्देश्य क्या है।

असल में, बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण करना तथा उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं कठिनाईयों की पहचान करना है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस प्रत्येक साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है। आज पूरा विश्व 8वां अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मना रहा है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को पहली बार साल 2012 में मनाया गया था।

इस दिवस को बढ़ावा देने हेतु इस दिन अलग-अलग देशों में विभिन्न प्रकार के आयोजन भी किये जाते हैं। इस आयोजन के तहत लड़कियों की शिक्षा, उनके कानूनी अधिकार, पोषण, चिकित्सा देखभाल के प्रति उन्हें जागरूक किया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों का संरक्षण करना तथा उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों एवं कठिनाईयों की पहचान करना है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि समाज में जागरूकता लाकर लड़कियों को वे समान अधिकार दिलाये जा सकें, जो कि लड़कों को दिये गये हैं।

Exit mobile version