Site icon SMZ NEWS

आगरा पुलिस ने लगाया अगवा हुई पैसेंजर बस का पता

पुलिस ने झांसी के पास से बस के बरामद होने की जानकारी दी है…

आगरा पुलिस ने लगाया अगवा हुई पैसेंजर बस का पता। पुलिस के अनुसार बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने झांसी के पास से बस के बरामद होने की जानकारी दी है। आगरा एसएसपी बबलू कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उनकी टीम ने बस में मौजूद सवारियों से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।

उन्होंने बताया, रात सवा दो बजे UP 75 M 3516 नंबर की बस ने जैसे ही इटावा टोल क्रॉस किया, पीछे से आए कुछ लोगों ने उसे रोक लिया. इसके बाद उन्होंने यात्रियों से खुद को फाइनेंस कर्मी बताया। दोनों को 300-300 रुपये भी दिए और उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद वे यात्रियों को गंतव्य तक छोड़ देने की बात कहते हुए बस अपने साथ ले गए। बस मालिक का मंगलवार को ही देहांत हुआ था। वह किश्त नहीं दे पा रहा था।

आपको बता दें कि बाला जी ट्रैवल्स की इस बस में 34 पैसेंजर सवार थे जो गुरुग्राम से मध्य प्रदेश स्थित पन्ना के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान आगरा में तड़के अचानक इस बस के गायब हो जाने की खबर से हड़कंप मच गया था।

Exit mobile version