मनमोहन सिंह ने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री मोदी के ताजा बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मोदी को अपने बयान से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।
मनमोहन सिंह ने लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर प्रधानमंत्री मोदी के ताजा बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मोदी को अपने बयान से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।
वर्तमान चुनौती का सामना करने के लिए सरकार के सभी अंगों को एक साथ आना होगा। सिंह ने यह भी कहा कि भ्रामक प्रचार कभी कूटनीति और मजबूत नेतृत्व का विकल्प नहीं हो सकता। साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ न हो।
मनमोहन सिंह ने कहा,
“आज हम इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। हमारी सरकार द्वारा उठाए गए फैसले और सरकार द्वारा उठाए गए कदम यह तय करेंगे कि आने वाली पीढ़ियां हमें कैसे आंकेंगी। देश के लिए जो नेतृत्व कर रहे हैं, उनके कंधे पर कर्तव्य का बोझ पड़ता है।यह एक गहरी जिम्मेदारी है। ”
Comment here