2 महीने बीतने के बाद भी कोरोना वायरस अपनी जड़ नहीं छोड़ रहा है। लेकिन स्वास्थ कर्मी ने मनो कसम ही खा रखी है. की कोरोना वायरस को देश से भगा कर ही मानेंगे। और जगह जगह पर ऐसा हो भी रहा है , स्वास्थ कर्मी ने कई जगह पर कोरोना वायरस का नाम और निशान मिटा दिया है। दरअसल पंजाब के लुधियाना शहर में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने स्वास्थ कर्मी का हौसला बढ़ाने के लिए सिविल अस्पताल के आगे बैंड बजाकर कोरोना से पहले मोर्चे पर लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस के अब तक 2461 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 48 हो गई है. बीते छह दिन में राज्य में 200 से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है. नए मामलों में विदेश से लौटे दो लोग भी शामिल हैं. जालंधर, लुधियाना, मोहाली, संगरूर और बठिंडा के विभिन्न अस्पतालों से 14 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई.

