News

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सेहत पर सबसे बड़ी खबर !

Manmohan singh Health

आज देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लेकिन इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह फिलहाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं। सोमवार सुबह एम्स हॉस्पिटल ने उनसे जुड़ा हेल्थ अपडेट दिया। बताया गया कि मनमोहन सिंह की हालत फिलहाल स्थिर है। फिलहाल उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को बेचैनी महसूस होने के बाद रविवार रात एम्स में भर्ती कराया गया था।

87 वर्षीय मनमोहन सिंह को एम्स के कार्डियो-थोरैसिस (दिल और सीने से संबंधित) वार्ड में निगरानी में रखा गया है। एम्स सूत्रों ने सोमवार को बताया, ‘एक नई दवा लेने के बाद रिएक्शन (फैब्राइल रिएक्शन) होने की वजह से उन्हें भर्ती कराया गया था ताकि वह चिकित्सकों की निगरानी में रह सकें और उनकी जांच हो सके। बुखार के अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और उनकी जरूरी देखभाल की जा रही है।’

कांग्रेस के सीनियर नेता मनमोहन सिंह फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी। मनमोहन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही कई नेताओं ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और जल्द ठीक होने की कामना की। वही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को लेकर ट्वीट किया और कहा की मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि पूर्व प्रधानमंत्री #मनमोहन_सिंह जी जल्दी ही पूर्ण रूप से स्वास्थ्य होकर अपने घर लौटें।

Comment here

Verified by MonsterInsights