CoronovirusNews

दिल्ली मरकज के मुख्य मौलाना साद का अभी तक कोई पता नहीं !

CoronaVirus Moulana Saad

इन दिनों दिल्ली मरकज के मौलाना साद को लेकर खूब चर्चा है। फ़िलहाल वो गायब है और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम उन्हें ढूंढ रही है लेकिन अभी भी दिल्ली पुलिस के हाथ कोई खाश जानकारी नहीं लगी है। तबलीगी जमात के मुखिया मौलाना मोहम्मद साद तक दिल्ली पुलिस 26 दिन बाद भी नहीं पहुंच सकी है। साउथ-ईस्ट दिल्ली के जाकिर नगर में उनके क्वारंटीन होने की चर्चा थी, जिसका पीरियड खत्म होने के 10 दिन बाद भी वह सामने नहीं आए हैं। क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को शामली में छापेमारी की, लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा। सूत्र बताते हैं कि क्राइम ब्रांच के पास फिलहाल साद की कोई जानकारी नहीं है।

फिलहाल उनके हरियाणा के मुस्लिम बहुल जिले मेवात में होने की अटकलें हैं। पिछले महीने निजामुद्दीन मरकज के भीतर हजारों की संख्या में लोग आए थे। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि देश में 4291 जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो भारत के कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का 29.8 फीसदी है। इनकी वजह से 23 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश कोरोना से प्रभावित हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये सिर्फ अभी तक पॉजिटिव पाए गए मरीज हैं। सैकड़ों जमीत क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे हैं, जिनके भीतर भी वायरस होने की आशंका है। फिलहाल देशभर में एक हजार से ज्यादा जमातियों के ठिकानों के बारे में पुलिस और प्रशासन अनजान हैं।

इनके सामने नहीं आने से इनकी वजह से कोरोना का खतरा बरकरार है।पुरानी दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के कई मस्जिदों से सैकड़ों जमाती बरामद किए गए। इनमें विदेशी और महिलाएं भी शामिल थीं। चीन, इंडोनेशिया, सूडान, मलयेशिया, नेपाल, फ्रांस, माली, मोरक्को, थाईलैंड, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, सऊदी अरब, सीरिया, फिलिस्तीन और बांग्लादेश के नागरिक देशभर में फैल गए। इनमें कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों की तादाद काफी है। फिलहाल फिट दिख रहे जमातियों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। इस बीच, तबलीगी जमात के प्रमुख साद के कई ऑडियो सामने आए हैं। वह क्राइम ब्रांच के दो नोटिस का जवाब भेज चुके हैं।

वह जांच अधिकारी को एफआईआर की कॉपी सौंपने और बाद में जोड़ी धाराओं की जानकारी हासिल करने के लिए एक लेटर लिख चुके हैं। मरकज में जमातियों को संबोधित करते हुए 21 मार्च को मस्जिद को मरने की सबसे अच्छी जगह बताने वाले उनके ऑडियो को छोड़ दें तो मौलाना ने इसके बाद से जमातियों को पुलिस और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। रमजान के लिए हिदायत देते हुए उनका ऑडियो आया था, जिसमें उन्होंने जमातियों से सरकार की गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है। इन दिनों पुलिस मौलाना साद को ढूंढने के लिए देश भर में कई जगह पर छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

Comment here

Verified by MonsterInsights