Site icon SMZ NEWS

बड़ी खबर : योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन

corona Virus

आज देश कोरोना वायरस नाम की महामारी से लड़ रहा है इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यूपी सरकार ने सीएम के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन की पुष्टि की है।यूपी के अडिशनल चीफ सेक्रटरी (होम) अवनीश अवस्थी ने बताया, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर स्वर्गवास हो गया है। हम उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं।’उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर के पंचूर गांव के निवासी आनंद सिंह बिष्ट की बीते महीने ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स लाया गया था। यहां उन्हें एबी वॉर्ड में रखा गया था। गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। रविवार को उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई थी। जिससे आज उनका 10 बजे निधन हो गया.

Exit mobile version