Site icon SMZ NEWS

कोरोना वायरस के कारण इंदौर में पहले से ही खोदी जा रही है कब्रे !

CORONA vIRUS

कोरोना वायरस का क़हर लगातार बढ़ता ही जा रहा है भारत में लगातार लोग इस वायरस से संकर्मित हो रहे है। इसी बीच मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना वायरस के कारण बढ़ते मौत के आंकड़ों को देखते हुए मध्य प्रदेश के इंदौर में अडवांस में कई कब्रों को खुदवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शवों को दफनाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं मोर्चरी में भी शवों को रखने के लिए जगह की कमी है। इसलिए, स्थानीय लोगों की मांग पर 10 कब्रों को खुदवाया गया है। इंदौर के चंदन नगर में स्थित नूरानी कब्रिस्तान में पिछले 20 दिनों में लगभग 45 शवों को दफनाया गया है। वहीं कोरोना का हॉटस्पॉट बन इस शहर में संक्रमण को देखते हुए प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में शवों को दफनाने के लिए कब्रों की कमी हो सकती है।

मृतकों को दफनाने के लिए अधिकतर 6 फीट गहरी कब्रें खोदी जाती हैं। लेकिन, कोरोना वायरस के संक्रमण से मरे लोगों के लिए इसकी गहराई बढ़ाकर 10 फीट कर दी गई है। मानव श्रम द्वारा 10 फीट गहरी कब्रों को खोदने में हो रही असुविधा को देखते हुए तीन दिन पहले पोकलैंड मशीन की सहायता से 10 फीट गहरी 10 कब्रों को खुदवाया गया था।मृतकों की संख्या बढ़ने के कारण गुरुवार से लेकर शनिवार तक कब्रिस्तान में 13 शवों को दफनाया गया है। जिसके बाद फिर आज पोकलैंड मशीन की सहायता से कब्रों की खुदाई की जाएगी। इसमें गुरुवार को 8, शुक्रवार को 3 और शनिवार को 2 शव दफनाए गए हैं। 24 घंटे में एक डॉक्टर समेत 7 की मौत। इंदौर में संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में केवल इंदौर में एक और डॉक्टर समेत 7 लोगों की जान जा चुकी है। जिसके बाद शहर में मौत का आंकड़ा अब 30 हो गया है। बता दें कि पूरे राज्य में कोरोना के संक्रमण के कारण मरने वालों की तादाद अब 40 हो गई है। मालूम हो भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 7,447 हो गए है, वही इस वायरस से 239 लोगों की मौत हो चुकी है

Exit mobile version