लुधियाना कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान सरकारी मंजूरी के बगैर सब्जियां बेच रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन लोगों खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। गुरु हरगाेबिंद नगर इलाके में ट्रैक्टर-ट्राली पर लोड करके लाए आलू बेच रहे दो लोगों को थाना हैबोवाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास कोई मंजूरी न थी और उनके आसपास लोगों की भीड़ जमा थी। जिसमें से किसी ने भी मास्क व दस्ताने नहीं पहने थे। एएसआइ भजन सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव बासियां बेट निवासी बेअंत सिंह तथा अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।
उधर, थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने जगराओं पुल के नीचे सब्जी की दुकान खोल कर बैठे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एएसआइ देस राज ने बताया कि आरोपित की पहचान हैबोवाल के आनंद नगर निवासी गौरव चावला के रूप में हुई है। वहीं थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने बाजवा नगर मेन गेट के पास दबिश देकर सब्जी की दुकान चला रहे व्यक्ति को गिररफ्तार किया। एएसआइ स्वर्ण सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान नूरवाला रोड के बसंत विहार निवासी गणेश गुप्ता के रूप में हुई है।